Oppo K14x 5G Launch: ओप्पो (Oppo) ने भारत में अपना नया बजट 5G फोन Oppo K14x 5G को लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो कम दाम में अच्छा 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। कंपनी ने इसमें 50MP का कैमरा, 120Hz की स्क्रीन और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया है।

 

कितना है प्राइस?

 

Oppo K14x 5G दो वेरिएंट में आया है। पहला मॉडल 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला है जिसकी कीमत 14999 रुपये है। दूसरा वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज का है और इसका प्राइस 16999 रुपये है।

 

फिलहाल दोनों वेरिएंट अभी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इस फोन की सेल 10 फरवरी से Flipkart और Oppo की वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। कंपनी ने फोन को दो कलर ऑप्शन Icy Blue और Prism Violet में लॉन्च किया है।

 

मिल रहे हैं कई ऑफर्स

 

ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी ने SBI, HDFC और ICICI कार्ड यूजर्स को 1500 रुपये तक का छूट दे रही है। इसके अलावा ग्राहक पुराना फोन देकर भी अतिरिक्त डिस्काउंट ले सकते हैं। यूजर्स को एक्सचेंज ऑफर में 3000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है। वहीं कस्मर्स को 3 महीने की नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दिया जा रहा है।

 

स्क्रीन और डिजाइन कैसा है?

 

फोन में 6.67 इंच की बड़ी स्क्रीन है। यह LCD डिस्प्ले है। सबसे खास बात है इसकी 120Hz रिफ्रेश रेट। गेम खेलने और वीडियो देखने में बहुत मजा आता है। स्क्रीन पर सब कुछ बहुत स्मूथ दिखता है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस अच्छी है। धूप में भी साफ दिख जाता है। टच भी बढ़िया काम करता है। फोन का डिजाइन स्लिम है। वजन भी ज्यादा नहीं है। हाथ में पकड़ने पर अच्छा लगता है। किनारे गोल बने हैं जिससे पकड़ना आरामदायक है। पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है। यह बहुत तेज काम करता है। फेस अनलॉक भी दिया है।

 

प्रोसेसर और स्पीड

 

Oppo K14x 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट है। यह 6nm का प्रोसेसर है। बैटरी कम खर्च होती है इससे। रोज के सभी काम आराम से हो जाते हैं। WhatsApp, Instagram, YouTube सब अच्छे से चलता है। कई ऐप्स एक साथ भी चला सकते हैं।

 

BGMI और Free Fire जैसे गेम भी चल जाते हैं। हां, बहुत हाई सेटिंग पर नहीं, पर मीडियम पर बढ़िया चलते हैं। रैम 6GB और 8GB में मिल रही है। वर्चुअल रैम का फीचर भी है। इससे 8GB तक की एक्स्ट्रा रैम मिल सकती है। स्टोरेज 128GB और 256GB है। मेमोरी कार्ड भी लगा सकते हैं। 1TB तक बढ़ा सकते हैं स्टोरेज को। फोटो, वीडियो, गाने सब रख सकते हैं।

 

कैमरा कैसा है?

 

कैमरा इस फोन की सबसे बड़ी खूबी है। फोन का मेन कैमरा 50MP का है जो अच्छी रोशनी में बहुत बढ़िया फोटो आती है जिसमें डिटेल साफ दिखती है। इसके कैमरे में AI फीचर भी हैं। यह खुद सीन पहचान लेता है और फिर सबसे अच्छी सेटिंग लगाता है।Portrait Mode में बैकग्राउंड blur होकर अच्छी फोटो निकालकर देता है वहीं कम रोशनी में फोन का Night Mode भी ठीक काम करता है। दूसरा कैमरा 2MP का है जो Depth Sensor है।

 

सामने सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा है जिससे ठीक-ठाक वीडियो कॉल और फोटो ले सकते हैं। फोन में Beauty Mode, Filters जैसे फीचर्स हैं, साथ ही साथ इसमें Stabilization भी है जिससे वीडियो हिलती नहीं है। इसके अलावा Slow Motion और Time Lapse भी आप इस फोन से शूट कर सकते हैं।

 

बैटरी कितनी चलेगी?

 

इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो पूरे दिन आराम से चल जाती है। चार्जिंग के लिए बॉक्स में 45W का चार्जर मिलता है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। यह फोन एक घंटे से कम में फुल चार्ज हो जाता है। इसके Power Saving Mode से बैटरी और ज्यादा चलती है।

 

5G और दूसरे फीचर्स

 

फोन में 5G नेटवर्क है। भारत में अभी 5G तेजी से आ रहा है। यह फोन भविष्य के लिए तैयार है। दो 5G सिम एक साथ चला सकते हैं। WiFi, Bluetooth 5.3, GPS सब है। USB Type-C पोर्ट दिया है। 3.5mm का हेडफोन जैक भी है जो आजकल फोन में नहीं मिलता।

 

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 14 पर चलता है जो लेटेस्ट ColorOS वर्जन पर चलता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें यूजर्स App Permission को कंट्रोल कर सकते हैं और Private Safe में निजी चीजें लॉक करके रख सकते हैं। कंपनी के मुताबिक इस फोन को 2 साल तक का सॉफ्टवेयर अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।

 

किसे खरीदना चाहिए ये फोन?

 

यह फोन उन लोगों के लिए अच्छा है जिनका बजट 15000 रुपये तक है। वहीं अगर आपको थोड़ी बहुत गेमिंग या फोटो खींचने का शौक है तो इस स्थिति में भी यह फोन अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके अलावा स्टूडेंट्स और कम बजट रखने वाले युवाओं के लिए यह फोन काफी बेहतरीन विकल्प बन सकता है।

 

कैसी है सर्विस?

 

Oppo के सर्विस सेंटर ज्यादातर शहरों में हैं। कंपनी ने इस फोन पर एक साल की वारंटी दी है, इस बीच फोन में अगर कोई प्रॉब्लम आए तो सर्विस सेंटर में जा सकते हैं। इसके अलावा आप कंपनी के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

 

फोन में क्या-क्या है खास?

 

Oppo K14x 5G में सबसे खास चीज है इसकी 120Hz स्क्रीन। इतने दाम में यह फीचर कम मिलता है। 50MP का कैमरा भी बड़ी बात है जिससे फोटो क्वालिटी अच्छी मिलती है। फोन में 6500mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का एक अच्छा कॉम्बो है। फोन में Dimensity 6300 प्रोसेसर रोज के काम के लिए और ठीक-ठाक गेमिंग के लिए अच्छा है। फोन में यूजर्स को रैम और स्टोरेज के अच्छे ऑप्शन भी मिलते  हैं।

 

किस चीज की है कमी?

 

हर फोन में कुछ न कुछ कमी होती है। इस फोन में AMOLED डिस्प्ले नहीं मिली बल्कि सिर्फ LCD है जो ठीक है पर AMOLED जितना अच्छा नहीं। कैमरा अच्छा है पर रात में उतना बढ़िया नहीं। महंगे फोन जितना परफॉर्म नहीं करता लो लाइट में।

 

वीडियो में 4K रिकॉर्डिंग नहीं है आप सिर्फ 1080p तक ही रिकॉर्ड कर सकते है। प्रोसेसर हेवी गेमिंग के लिए नहीं है, अगर बहुत ज्यादा गेम खेलते हैं हाई सेटिंग पर तो यह फोन शायद कम पड़े। स्टीरियो स्पीकर नहीं है। सिंगल स्पीकर है पर ये सब छोटी बातें हैं।

 

फाइनल वर्डिक्ट

 

Oppo K14x 5G एक अच्छा बजट 5G स्मार्टफोन है। 12999 रुपये से शुरू होने वाली कीमत सही लग रही है। 50MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स अच्छे हैं। अगर आपका बजट 15000 के आसपास है और 5G फोन चाहिए तो यह देख सकते हैं। स्टूडेंट्स और युवाओं के लिए अच्छा ऑप्शन है। ऑफर्स के साथ और सस्ता हो जाएगा। 10 फरवरी से सेल शुरू हो रही है। Flipkart, Amazon और Oppo स्टोर्स पर मिलेगा। बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।