आजकल लड़कियां हिल्स पहनना चाहती हैं लेकिन हिल्स पहनने के बाद जो पैर में दर्द होता है वो असहनीय हो जाता है। कभी कभी तो इस दर्द की वजह से हम चलने में भी असमर्थ रहते हैं। ऐसे हालातों में ये जरूरी है कि हिल्स को कुछ अन्य सब्सटेंस को खोजा जाए जिससे फैशन भी बरकरार रहे और हमारा कंफर्ट भी न टूटे।

 

आज जब आप घर से बाहर निकलते हैं तो स्टाइल से समझौता बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। लेकिन हिल्स पहनने के बाद पैरों का असहनीय दर्द बर्दाश्त नहीं होता। ऐसे में फैशन के साथ कंफर्ट की बहुत जरूरत है ताकि आप लोगों के सामने भी कंफर्ट फील कर पाऊं। फैशन का असली मतलब ही होता है स्टाइल विथ कंफर्ट।

 

अब आप हिल्स की जगह पर स्मार्ट और अन्य स्टाइलिश विकल्प भी आजमा सकते हैं। जो आपके लुक को एलिगेंट भी बनाएगा और पैरों को आराम भी देगा।

 

हिल्स पहनने से होते हैं ये नुकसान

 

रोजमर्रा की जिंदगी में ज्यादा हिल्स पहनने से हमें कई नुकसान होते हैं। एड़ी, पंजों और घुटनों पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ने लगता है। साथ ही साथ लंबे समय तक पॉश्चर और रीढ़ की हड्डी पर भी दबाव महसूस होने लगता है। इसलिए आज की कॉलेज गोइंग स्टूडेंट और कॉरपोरेट विमेन हिल्स को छोड़कर अन्य कंफर्ट वाले विकल्प चुन रही हैं।

 

इन स्मार्ट विकल्प को अपनाकर मिलेगा फैशन विथ कंफर्ट

 

1.प्वाइंट तो फ्लैट्स- ये दिखने में हिल्स जैसा एलिगेंट लगता है लेकिन पहनने में उसकी तुलना में ज्यादा आरामदायक। आप इसे हिल्स की जगह ट्राई कर सकती हैं।

 

2. लो ब्लॉक फ्लैट्स- अगर हाइट चाहिए तो पतली स्टाइलेटो के बजाय ब्लॉक हिल्स अच्छा ऑप्शन है।

 

3. म्यूल्स और बैलेरीना- ये ऑफिस से लेकर कैजुअल आउटिंग तक, हर जगह फिट बैठता है।

 

4.वेज सैंडल्स- ये हमारे शरीर का वजन दोनों पैरों में बराबर रखता है। इसका ये फायदा होता है कि दर्द कम होता है और आपका लुक भी स्टाइलिश बना रहता है।

 

5.कुशन इंसोल्स- अगर आपको हिल्स ही पहननी है तो सॉफ्ट जेल या मेमोरी फोम इंसोल्स जरूर ट्राई कीजिए।

 

ये है स्टाइल की असली परिभाषा

 

आजकल का फैशन सिर्फ लंबा दिखना नहीं बल्कि खुद को अच्छा और कंफर्ट फील करवाना है। ऐसे में सही फुटवियर चुनकर आप बिना दर्द के भी उतनी ही ग्रेसफुल और स्टाइलिश दिख सकते हो।

 

हिल्स पहने बिना भी दिख सकते हैं लंबे और स्टाइलिश

 

                                                  Image Credit: Canva 

 

अगर आप उन लोगों में से आते हैं जो हिल्स नहीं पहनना चाहते लेकिन फिर भी लंबा और स्टाइलिश दिखना है तो यहां हम आपको कुछ खास टिप्स बता रहे हैं।

 

1.आप वर्टिकल स्ट्राइप वाले कपड़े पहने। ये आंखों को ऊपर नीचे दिशा की ओर खींचकर बॉडी को लंबा दिखने में मदद करते है।

 

2.एक ही रंग का कपड़ा पहने- एक ही रंग का पूरा लुक होने पर शरीर लंबा दिखता है। बिना टुकड़े वाली सिल्हूट बनती है जो।ऊंचा दिखने में मदद करती है।

 

3. भारी रंग ब्लॉकिंग से बचें क्योंकि ये आपकी हाइट को तोड़ सकती है।

 

4. न बहुत ज्यादा ढीले, न ही बहुत ज्यादा टाइट पकड़े पहनें।

 

5. पेंट, स्कर्ट, प्लाजो जैसे कपड़े लेग लाइन को ऊपर उठाती हैं। ऐसा होने पर आपका पैर लंबा दिखता है।

 

6. बहुत छोटे टॉप्स या बहुत लंबी ट्यूनिक से बचें। ये शरीर के अलग अलग हिस्सों में बंट जाती है। इससे हाइट अच्छी दिखती है।

 

7. भारी बैग या भारी ज्वैलरी लेने से बचें। ये आपके लुक को भारी और कमर को नीचे दिखा सकते हैं।

 

8. पतली बेल्ट, छोटे बैग, और लंबे ईयरिंग से लॉक क्लीन और हाई लेंथ प्रभाव डालता है।

 

9. सीधे खड़े हो, कंधा पीछे रखें और आत्मविश्वास दिखाना आपकी हाइट को और बेहतर तरीके से उभरता है।

 

10.याद रखें, आपके पॉज और आत्मविश्वास फैशन से भी ज्यादा मायने रखते हैं।

 

11.शर्त को टक इन करने से कमर डिफाइन होती है और लोग लाइन ऊपर उठती है जिससे हम लंबे दिखते हैं।

 

12.अगर आप फ्लैट शूज पहने तो pointed Toe वाले लें। ये आपके पैरों को अधिक लंबा दिखने में मदद करेंगे।

 

हमेशा ये याद रखें फैशन करना जरूरी है लेकिन उससे भी ज़रूरी है आपका आत्मविश्वास। ये तभी आएगा जब आप खुद को कंफर्ट फील कर पाओगी।