सेलेब्रिटी चर्चाएं इस रेस्टोरेंट के लिए सिर्फ़ एक एक्स्ट्रा मसाला हैं, असली वजह है... इसका खाना और लोगों से बना रिश्ता। 

 

दिल्ली के तिलक नगर में स्थित पकवान रेस्टोरेंट कोई आम रेस्टोरेंट नहीं है बल्कि ये कई सेलेब्स की पसंद है। तिलक नगर का नाम सुनते ही जहन में एक व्यस्त मार्केट, शॉपिंग की रौनक और खाने पीने की खुशबू तैरने लगती है। इसी भीड़ भाड़ वाले इलाके में एक ऐसा ही फॉर्मर रेस्टोरेंट है जहां सेलेब्स खाना खाने आते हैं। इस रेस्टोरेंट का नाम है पकवान रेस्टोरेंट। ये जगह खाने के टेस्ट और अच्छे दृश्य के लिए जानी जाती है। पकवान रेस्टोरेंट तिलक नगर मॉल रोड पर स्थित हैं और शुरू से ही इसे एक फैमिली फ्रेंडली मल्टी कुजीन रेस्टोरेंट के रूप में बेहद पसंद किया जाता है। यहां सेलेब्स का आना जाना लगा रहता है लेकिन न तो यहां बहुत ज्यादा दिखावा है और न ही ओवर द टॉप लग्जरी। पकवान रेस्टोरेंट की यहीं पहचान है... सादा लेकिन भरोसेमंद स्वाद जो हर बार लोगों को दोबारा यहां आने को मजबूर कर दे। यहीं वजह है कि शॉपिंग के बाद डिनर करना हो या लोग तिलक नगर मार्केट घूमने जब भी आते हैं तो इस रेस्टोरेंट में जरूर जाते हैं। हर फैमिली की सबसे पहली पसंद पकवान रेस्टोरेंट ही होती है। 

 

 

पकवान रेस्टोरेंट है सेलेब्स की पसंद 

 

 

दिल्ली के तिलक नगर में मौजूद इस रेस्टोरेंट की चर्चा दूर दूर तक है। इसके बारे में सबसे ज्यादा दिलचस्प बात है इसका सेलेब्स कनेक्शन। हालांकि रेस्टोरेंट की ओर से कभी आधिकारिक तौर पर किसी सेलिब्रिटी के आने का दावा नहीं किया गए लेकिन लोकल लोगों और स्टाफ के बीच कई सेलेब्स की चर्चा आम हो गई है। कहा जाता है कि जब भी कोई फिल्मी हस्ती, टीवी चेहरा या स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी वेस्ट दिल्ली की तरफ से होते हुए जाता है तो ऐसे ही सादे लेकिन स्वादिष्ट खाना खाने यहां जरूर आता है। पकवान रेस्टोरेंट को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में खूब चर्चाएं होती हैं। टीवी कलाकार, स्पोर्ट्स जगत की हस्तियां अपने दिल्ली विजिट के दौरान खाना खाने आ चुके हैं। सेलेब्स के किसी, कहानियां इस रेस्टोरेंट को एक अलग पहचान दे चुकी है। पकवान रेस्टुरेंट का मेन्यू है धमाकेदार तिलक नगर में स्थित पकवान रेस्टोरेंट के खाने का मेन्यू इसकी सबसे बड़ी ताकत है। यहां नॉर्थ इंडियन, पंजाबी, मुगलई और चाइनीज स्वाद का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है। स्टार्टर सेक्शन में तंदूरी चिकन, चिकन टिक्का, पनीर टिक्का और कबाब जैसे ऑप्शन लोगों के लिए सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। मुख्य कोर्स में बटर पनीर, कड़ाही चिकन, दल मखनी और मिक्स वेज जैसी क्लासिक डिशेज हर टेबल पर दिख जाती है। जो लोग इंडो चाइनीज पसंद करते हैं, उनके लिए नूडल्स, फ्राइड राइस, मंचूरियन जैसे ऑप्शन मौजूद हैं। यहीं वजह है कि यहां हर उम्र और हर टेस्ट का ग्राहक आसानी से खुशी हो जाता है। 

 

पकवान रेस्टोरेंट है सादा रेस्टोरेंट 

 

पकवान रेस्टोरेंट एकदम सिंपल और सादा है। ये साफ सुथरा डाइनिंग एरिया, आरामदायक बैठने की व्यवस्था और तेज तरार सर्विस ये सब मिलकर इसे एक नो नॉनसेंस रेस्टोरेंट बनाते हैं। यही वजह है कि यहाँ सेलेब्रिटी आने की चर्चाएं भी ज़्यादा चौंकाती नहीं, क्योंकि कई नामी लोग भी दिखावे से दूर, ऐसी ही जगहों पर खाना पसंद करते हैं। तिलक नगर की लाइफस्टाइल का हिस्सा पकवान रेस्टोरेंट सिर्फ़ एक खाने की जगह नहीं, बल्कि तिलक नगर की लाइफस्टाइल और फूड कल्चर का हिस्सा बन चुका है। शाम होते ही यहाँ की टेबल्स भरने लगती हैं। शॉपिंग बैग्स के साथ बैठे लोग, बच्चों के साथ फैमिलीज़ और दोस्तों के ठहाके — सब कुछ इस जगह को ज़िंदा बनाता है। यही माहौल इसे उन रेस्टोरेंट्स से अलग करता है, जो सिर्फ़ इंस्टाग्राम के लिए बनाए जाते हैं। क्यों बना हुआ है लोगों का भरोसा? पकवान रेस्टोरेंट की सबसे बड़ी ताकत है... कंसिस्टेंसी। 

 

यहाँ आने वाले लोग जानते हैं कि उन्हें हर बार वही स्वाद, वही क्वालिटी और वही ट्रीटमेंट मिलेगा। सेलेब्रिटी चर्चाएं इस रेस्टोरेंट के लिए सिर्फ़ एक एक्स्ट्रा मसाला हैं, असली वजह है... इसका खाना और लोगों से बना रिश्ता। दिल्ली जैसे बड़े शहर में सेलेब्रिटीज़ के पास महंगे और एक्सक्लूसिव रेस्टोरेंट्स की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद कई बार वे ऐसे लोकल और मिड-सेगमेंट रेस्टोरेंट्स चुनते हैं, जहाँ उन्हें बिना किसी तामझाम के अच्छा खाना मिल सके। पकवान रेस्टोरेंट को लेकर भी यही बात कही जाती है। यहाँ न तो ज़्यादा कैमरे होते हैं और न ही अनचाही भीड़, जिससे सेलेब्रिटीज़ आराम से खाना एन्जॉय कर सकें। 

 

कहा जाता है कि जब भी कोई फिल्मी हस्ती, टीवी चेहरा या स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी वेस्ट दिल्ली की तरफ़ होती है, तो वे भीड़-भाड़ से दूर, ऐसे ही सादे लेकिन स्वादिष्ट खाने वाली जगहों को तरजीह देते हैं। पकवान को लेकर भी यही बातें सुनने को मिलती हैं कि यहाँ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोग, टीवी कलाकार और स्पोर्ट्स जगत की हस्तियां अपने दिल्ली विज़िट के दौरान खाना खाने आ चुकी हैं। 

 

कई बार शूटिंग या निजी विज़िट के दौरान कलाकार ऐसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं, जहाँ उन्हें “स्पेशल ट्रीटमेंट” नहीं बल्कि नॉर्मल इंसान जैसा अनुभव मिले। यही वजह है कि पकवान जैसे रेस्टोरेंट सेलेब्रिटी चर्चाओं में बने रहते हैं। आज के दौर में किसी भी रेस्टोरेंट की पहचान सिर्फ़ एडवर्टाइजमेंट से नहीं बनती, बल्कि वर्ड ऑफ माउथ और सोशल मीडिया चर्चाओं से बनती है। पकवान रेस्टोरेंट को लेकर भी यही देखने को मिलता है। लोग यहाँ के खाने की तस्वीरें शेयर करते हैं, रिव्यू लिखते हैं और दूसरों को सजेस्ट करते हैं। सेलेब्रिटी चर्चाएं भी ज़्यादातर इसी तरह फैलती हैं — कोई फोटो, कोई स्टोरी या कोई अनुभव, जो धीरे-धीरे लोगों के बीच बात बन जाता है।