वैलेंटाइन डे का नाम आते ही दिमाग में सबसे पहले गुलाब, चॉकलेट और टेडी बियर की तस्वीर उभरती है। हर साल कपल्स एक-दूसरे को यही गिफ्ट देते आए हैं। लेकिन बदलते वक्त के साथ लोगों की पसंद भी बदल रही है। अब सिर्फ दिखावटी तोहफों की जगह ऐसे गिफ्ट्स को तरजीह दी जा रही है, जो रोमांटिक होने के साथ-साथ काम के भी हो। अगर आप भी इस वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को कुछ अलग, खास और यादगार देना चाहते हैं, तो टेक गैजेट्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं। आज के समय में 5000 से कम बजट में भी कई ऐसे स्मार्ट गैजेट्स मौजूद हैं, जो आपके पार्टनर की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बना सकते हैं।

 

स्मार्ट बैंड से सेहत का भी ख्याल, स्टाइल भी बरकरार

 

आजकल हेल्थ और फिटनेस को लेकर लोग काफी सजग हो गए हैं। ऐसे में स्मार्ट बैंड एक ऐसा गिफ्ट है, जो सेहत और स्टाइल दोनों का ख्याल रखता है। मात्र 2000 से 4000 के बीच आने वाले स्मार्ट बैंड्स में स्टेप काउंट, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग और कैलोरी काउंट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। अगर आपका पार्टनर जिम जाता है या फिर हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहता है, तो यह गिफ्ट उसके लिए परफेक्ट साबित होगा। हर बार कलाई पर स्मार्ट बैंड देखते ही उसे आपकी याद आएगी।

 

वायरलेस ईयरबड्स जो है म्यूजिक और कॉल्स का बेहतर अनुभव

 

आज के डिजिटल दौर में वायरलेस ईयरबड्स हर किसी की जरूरत बन चुके हैं। चाहे ऑफिस कॉल्स हो, ऑनलाइन मीटिंग्स या फिर म्यूजिक सुनना...ईयरबड्स हर जगह काम आते हैं। 3000 से 5000 के बजट में अब ऐसे ईयरबड्स मिल जाते हैं जिनमें अच्छी साउंड क्वालिटी, टच कंट्रोल और लंबी बैटरी लाइफ मिलती है। वैलेंटाइन डे पर यह गिफ्ट उन पार्टनर्स के लिए खास है, जो म्यूजिक लवर्स हैं या ज्यादा समय फोन पर बिताते हैं। यह न सिर्फ स्टाइलिश है बल्कि बेहद उपयोगी भी है।

 

मिनी ब्लूटूथ स्पीकर जो हर पल बनाएगा खास

 

                                               Image Credit: Canva 

 

 

अगर आप चाहते हैं कि आपके पार्टनर के साथ बिताए पल और भी यादगार बनें, तो मिनी ब्लूटूथ स्पीकर एक शानदार गिफ्ट हो सकता है। छोटे आकार के ये स्पीकर दमदार साउंड और पोर्टेबिलिटी के लिए जाने जाते हैं। घर पर रोमांटिक डिनर हो या फिर वीकेंड। ब्लूटूथ स्पीकर हर जगह माहौल बना देता है। 2000 से 4000 के बीच आने वाले ये स्पीकर बजट में भी फिट बैठते हैं और गिफ्ट के तौर पर भी काफी प्रभावशाली होते हैं।

 

स्मार्ट लैंप और नाइट लाइट जो प्यार भरा माहौल बनाने के लिए रहेगा कारगर

 

अगर आप कुछ अलग और यूनिक गिफ्ट देना चाहते हैं, तो स्मार्ट लैंप या नाइट लाइट अच्छा विकल्प है। ये लाइट्स अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ आती है और मूड के हिसाब से रोशनी बदल सकती है। वैलेंटाइन डे पर यह गिफ्ट कमरे का पूरा माहौल बदल सकता है। यह न सिर्फ रोमांटिक है बल्कि घर की सजावट में भी चार चांद लगा देता है।

 

फोन एक्सेसरीज जो है छोटा लेकिन काम का सरप्राइज

 

फोन आज हर किसी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में फोन से जुड़ी एक्सेसरीज भी बेहतरीन वैलेंटाइन गिफ्ट हो सकती हैं। 5000 से कम में आप फास्ट चार्जिंग पावर बैंक, वायरलेस चार्जर, मोबाइल स्टैंड या प्रीमियम फोन कवर गिफ्ट कर सकते हैं। ये गिफ्ट दिखने में भले छोटे हो, लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी में बेहद काम आते हैं। यही वजह है कि यह एक सेफ और स्मार्ट ऑप्शन माना जाता है।

 

स्मार्ट अलार्म क्लॉक जो हर सुबह आपकी याद दिलाएगा

 

अगर आपका पार्टनर देर से उठने की आदत से परेशान रहता है, तो स्मार्ट अलार्म क्लॉक एक मजेदार गिफ्ट हो सकता है। कुछ स्मार्ट क्लॉक्स में म्यूजिक, एफएम रेडियो और सॉफ्ट लाइट अलार्म जैसी सुविधाएं मिलती हैं। हर सुबह अलार्म के साथ आपकी दी हुई चीज देखकर दिन की शुरुआत होना, इससे बेहतर एहसास और क्या हो सकता है।

 

डिजिटल फोटो फ्रेम जो धीर सारी यादें दे

 

अगर आप इमोशनल टच के साथ टेक्नोलॉजी को जोड़ना चाहते हैं, तो डिजिटल फोटो फ्रेम एक शानदार विकल्प है। इसमें आप अपनी पसंदीदा तस्वीरें और वीडियो अपलोड कर सकते हैं, जो अपने आप स्लाइड शो में चलती रहती हैं। यह गिफ्ट उन कपल्स के लिए खास है, जो अपनी यादों को हमेशा संजोकर रखना चाहते हैं।

 

वैलेंटाइन डे सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि अपने पार्टनर को यह एहसास दिलाने का मौका है कि आप उसकी जरूरतों और पसंद को समझते हैं। इस बार गुलाब और चॉकलेट से आगे बढ़कर अगर आप 5000 से कम में कोई स्मार्ट गैजेट गिफ्ट करते हैं, तो वह न सिर्फ आपके प्यार का इजहार करेगा बल्कि लंबे समय तक काम भी आएगा। याद रखिए, गिफ्ट की कीमत नहीं बल्कि उसमें छुपी भावना और समझदारी सबसे ज्यादा मायने रखती है। इस वैलेंटाइन डे अपने रिश्ते को टेक्नोलॉजी के साथ और भी खास बनाइए।