विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में AI स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी का रोल अदा करने वाली है। अभी मोबाइल पर ऐप्स के द्वारा अलग-अलग काम किए जा रहे हैं लेकिन वो दौर दूर नहीं जब सारे काम फोन में AI करेगा। AI वॉयस और जेस्चर कंट्रोल कर सकेगा साथ ही आने वाले समय में AI-आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम स्मार्टफोन के उपयोग के तरीके को पूरी तरह बदल देंगे।
इस नई टेक्नोलॉजी के आने से आपको अलग-अलग ऐप्स डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। ऐसे में ये AI तकनीक बड़ी मात्रा में डाटा बचत कर सकेगी और आपका बहुत सारा समय विभिन्न ऐप्स डाउनलोड करने में अभी बर्बाद हो रहा है वो भी नहीं होगा।
AI को बस एक अच्छा कमांड देने भर से ये काम करने लगेगा। बस फोन को बोलकर सही कमांड देना होगा और AI आपको संगीत सुना सकता है, फोटो क्लीक कर सकता है, वीडियो बना सकता है और आपके फोन को रिस्टार्ट भी कर सकता है।
आपको ऑनलाइन शॉपिंग करना हो, कैलेंडर सेट करना हो, गूगल से कोई जानकारी चाहिए या सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट करना हो तो AI सैकेंडों में आपका ये काम कर पाएगा। इसी तरह मैसेज भेजना हो तो ये काम भी आप AI की मदद से करवा सकते हैं।
सुरक्षा और पर्सनलाइजेशन भी देगा AI
विशेषज्ञों की माने तो ये बदलाव सिर्फ सुविधा तक ही सीमित नहीं है बल्कि AI आपको सुरक्षा और पर्सनलाइजेशन भी देगा। ऐसे में फोन आपके कामों को आने वाले समय में और भी आसान बनाएगा। AI की जेस्चर कंट्रोल तकनीक से स्क्रीन को छूए बिना ही फोन ऑपरेट कर सकेंगे। जैसे- हाथ हिलाकर कॉल रिसीव करना या स्वाइप जेस्चर से फोटो बदलना, एआई से सब कुछ मुमकिन हो जाएगा। ये सुविधा विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद होगी जो हाथों से टेक्स्ट या टच स्क्रीन का उपयोग नहीं कर पाते हैं।









