जैसे जैसे हम तकनीक के मामले में एडवांस होते जा रहे हैं, फ्रॉड और स्कैम के मामले भी बढ़ने लगे हैं। ऐसे में जरूरी है कि अपने फोन को सुरक्षित रखें। अक्सर फोन पर आने वाले फ्रॉड कॉल, बीमा पॉलिसी, क्रेडिट कार्ड, रियल एस्टेट या फर्जी इनाम के नाम से दिनभर स्कैम चलते रहते हैं। ऐसे कॉल ही ऑनलाइन स्कैम और साइबर ठगी का कारण बनते हैं।
यदि आप भी ऐसे ही स्कैम कॉल्स से परेशान हो चुके हैं तो यहां हम आपको सुरक्षित रहने के तरीके बताएंगे।
DND active करें
DND active करके आप प्रमोशनल कॉल और मैसेज रोक सकते हैं। इसके लिए यूजर 1909 पर कॉल या SMS कर सकते हैं।
Truecaller का इस्तेमाल करें
आप truecaller का इस्तेमाल करें। ये किसी कॉल के सारे डिटेल आपको बताएगा जिससे कि आप म फ्रॉड कॉल आसानी से पहचान पाओगे।
इन बिल्ट स्पैम कॉल फिल्टर उपयोग करें
आजकल एंड्रॉयड और आईफोन में ये फिल्टर मौजूद है। एंड्रॉयड यूजर कॉल सेटिंग में जाकर इस ऑप्शन को ऑन कर सकते हैं। वहीं आईफोन में silence unknown caller फीचर उपयोग कर सकते हैं।
ब्लॉक और रिपोर्ट करें
अगर किसी नंबर से बार बार कॉल आ रही हो तो उसे ब्लॉक और रिपोर्ट करें। साथ ही साथ स्पैम कॉल की शिकायत 1909 पर SMS के जरिए दर्ज कराएं। ऐसा करने से टेलीकॉम कंपनियां ऐसे नंबरों पर कार्रवाई करती है।
पर्सनल जानकारी साझा न करें
अपनी पर्सनल जानकारी सोच समझकर साझा करें। ओटीपी, बैंक डिटेल, केवाईसी अपडेट मांगने वाले कॉल्स से सावधान रहें। ये कॉल्स अधिकतर धोखाधड़ी का हिस्सा होते हैं।
इस तरह आप हर रोज सावधानी अपनाकर स्पैम कॉल्स से बच सकते हैं। ध्यान रहे कि अपने फोन का पासवर्ड किसी को भी न बताएं। रास्ता चलते यदि कोई फोन यूज़ करने को मांगे तो सोच समझकर ही दें। आपकी एक गलती लाखों का नुकसान करा सकती है।









