आज 1 फरवरी 2026 को निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। हर साल बजट प्रस्तुत के दिन निर्मला सीतारमण का लुक उतना ही चर्चा की विषय रहता है। आज वे लगातार 9वीं बार केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। ये एक ऐसा रिकॉर्ड है जो भारतीय राजनीति में कम ही देखा गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का पहनावा भी इस दिन सभी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है। हर साड़ी के पीछे कहीं न कहीं कोई सोच छिपी होती है। भारत की विविधता, संस्कृति और दस्तकारी की कहानी बयां करती है। 

 

 

हैंडलूम, सिल्क और इकट बना चर्चा का विषय

 

1 फरवरी को यानी बजट वाले दिन पहनावा न सिर्फ साधारण है बल्कि ये हर देशवासियों को कुछ न कुछ संकेत देता है। निर्मला सीतारमण ने शुरुआत से ही बजट ड्रेसिंग स्टाइल को सिर्फ फैशन नहीं समझा बल्कि भारत की ग्रामीण और पारंपरिक हस्तकला की पहचान के रूप में धारण किया। ये हर बार संदेश देता है कि वोकल फॉर लोकल को अपनाएं और भारतीय शिल्पकला को महत्व देने को प्रेरित करता है। ऐसे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साड़ी का क्वालिटी सिल्क से इकट तक का सफर केवल फैशन स्टेटमेंट नहीं है बल्कि भारत की विविधता, क्षेत्रीय कला और राज्य-विशेष हथकरघा शैली का सम्मान करता हुआ प्रतीत होता है। 

 

निर्मला सीतारमण का बजट 2019 क्यों रहा खास ?

 

 

जब निर्मला सीतारमण ने अपना पहला बजट 2019 में पेश किया था तो उस वक्त वित्त मंत्री ने एक गुलाबी मंगलगिरी सिल्क साड़ी पहनी थी और इसी साड़ी को पहनकर उन्होंने 2019 का केंद्रीय बजट पेश किया था। इस साड़ी में सुनहरा बॉर्डर बना हुआ था। ये सिर्फ एक बजट ड्रेसिंग लुक नहीं था बल्कि भारतीय शिल्प की सरलता और खूबसूरती का परिचायक बना। उस दिन उन्होंने पारंपरिक ब्रीफकेस की जगह रेड 'बही-खाता' का उपयोग भी किया था जो भारतीय परंपरा और आधुनिक अर्थनीति को जोड़ने का प्रतीक है।

 

निर्मला सीतारमण का बजट 2020 क्यों रहा खास ?

 

जब निर्मला सीतारमण ने अपना दूसरा बजट 2020 में पेश किया तो बजट वाले दिन वित्त मंत्री ने पीले-सोने जैसे चमकीले रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी। बता दें कि पीला रंग भारतीय संस्कृति में समृद्धि और आशा का प्रतीक है। चूंकि उस समय देश COVID-19 महामारी की चुनौतियों से जूझ रहा था, ऐसे में ये साड़ी पूरे देशवासियों को एक सकारात्मक संदेश देने का जरिया बना। ये बताता थआ कि अब देश एकजुट होकर आर्थिक विकास और आशा की नई दिशा की तरफ आगे बढ़ेगा।

 

निर्मला सीतारमण का बजट 2021 क्यों रहा खास ?

 

जब निर्मला सीतारमण ने अपना तीसरा बजट 2021 में पेश किया तो बजट वाले दिन वित्त मंत्री ने तेलंगाना की पोचमपल्ली इकट साड़ी पहनी थी। यहीं साड़ी पहनकर उन्होंने बजट भाषण दिया। इकट डिजाइन भारत के हथकरघा इतिहास का एक जीवंत उदाहरण है और इसने बजट के दिन एक ठोस संस्कृति-आधारित फैशन बयान पेश किया। 

 

निर्मला सीतारमण का बजट 2022 क्यों रहा खास ?

 

 

जब निर्मला सीतारमण ने अपना चौथा बजट 2022 में पेश किया तो बजट वाले दिन वित्त मंत्री ने ओडिशा की बोंमकाई सिल्क साड़ी पहनी थी। यहीं साड़ी पहनकर उन्होंने अपना चौथा बजट पेश किया था। इस साड़ी को लेकर भी लोगों के बीच खूब चर्चा हुई थी। साड़ी का अर्थ है कि सरलता में सुंदरता है। साथ ही ये क्षेत्रीय कारीगरों के कौशल को सम्मान देने की अभिव्यक्ति भी थी।

 

निर्मला सीतारमण का बजट 2023 क्यों रहा खास ?

 

जब निर्मला सीतारमण ने अपना पांचवां बजट 2023 में पेश किया तो बजट वाले दिन वित्त मंत्री ने लाल और काले रंग की सिल्क साड़ी पहनी जिसमें कसूति कढ़ाई का शानदार काम किया गया था। जिसने बजट दिवस के लुक को और भी खास बना दिया था। इस साड़ी की चर्चा भी लोगों के बीच उस वक्त काफी रही थी। 

 

निर्मला सीतारमण का बजट 2024 क्यों रहा खास ?

 

जब निर्मला सीतारमण ने अपना छठां बजट 2024 में पेश किया तो बजट वाले दिन वित्त मंत्री ने नीले रंग की टसर सिल्क साड़ी पहनी थी जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना। इस साड़ी में बारीक कांथा कढ़ाई की हुई थी जो बंगाल की पारंपरिक कढ़ाई शैली से जुड़ी हुई है। उसी साल के मुख्य बजट में उन्होंने सफेद-मैजेंटा बॉर्डर युक्त सिल्क साड़ी चुनी जो जो सादगी और गरिमा का संयोजन थी। 2024 में 2 बजट पेश किया गया पहला अंतरिम बजट था और दूसरा 2024-25 का पूर्ण बजट था। 

 

निर्मला सीतारमण का बजट 2025 क्यों रहा खास ?

 

जब निर्मला सीतारमण ने अपना 8वां केंद्रीय बजट पेश किया था तो वित्त मंत्री ने अपनी साड़ी में मधुबनी कला की प्रस्तुति को चुना। बिहार की मधुबनी कला से सजी ऑफ-व्हाइट हैंडलूम साड़ी जिसमें मछली और पुष्प डिजाइनों का समावेश था जो समृद्धि, विकास और जीवन के चक्र का प्रतीक मानी जाती है। ये साड़ी पद्म श्री पुरस्कार विजेता दुलारी देवी द्वारा बनाई गई थी, और उन्होंने सीतारमण को उपहार के रूप में दी थी, जिसे मंत्री ने गर्व से पहना।

 

निर्मला सीतारमण का बजट 2026 में ये लुक है चर्चाओं में 

 

 

आज निर्मला सीतारमण 9वीं बार केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। इस साल वित्त मंत्री ने हाथ से बुनी बैंगनी रंग की कांचीवरम सिल्क साड़ी पहनी है। ये साड़ी तमिलनाडु की पारंपरिक बुनाई को दर्शाती है। ये बैंगनी कांचीवरम सिल्क साड़ी जिसमें सुनहरे-भूरे चेक और कॉफी ब्राउन बॉर्डर हैं इस वक्त उनके लुक को ट्रेंडिंग बना रहे हैं। 

 

ऐसे में देखा जाए तो प्रति वर्ष लोगों की नजर सिर्फ बजट पर ही नहीं वित्त मंत्री के ड्रेसिंग स्टाइल पर भी टिकी रहती हैं क्योंकि ये देशवासियों को एक नया संदेश देती है। पिछले करीब एक दशक से लगातार बजट पेश करते हुए उनकी साड़ी पसंद हमेशा चर्चाओं का विषय बनी रही।