दिसंबर, 2025 में रिलीज हुई आदित्यधर की फिल्म धुरंधर आज भी हर रोज करोड़ों में कमाई कर रही है लेकिन प्रभास की फिल्म 'The Raja Saab' बॉक्स ऑफिस पर सूखी पड़ गई। लोगों को लग रहा है कि इसका सबसे बड़ा कारण 'धुरंधर' है लेकिन आपको बता दें इसके पीछे कई कारण हैं जो हम आपको इस खबर में आगे बताने वाले हैं। बता दें प्रभास की फिल्म 'The Raja Saab' की कमाई में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है।
कयास तो ये लगाए जा रहे थे कि प्रभास की फिल्म 'The Raja Saab' के सामने धुरंधर का परफॉर्मेंस ढिला पड़ जाएगा लेकिन हो गया उल्टा। हिंदी भाषा में रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते लगभग 18 करोड़ की कमाई की। जो कि एक बड़े स्टारडम वाली पैन-इंडिया फिल्म के लिए बेहद कम है। इतना ही नहीं साउथ और तेलुगु राज्यों में भी इस फिल्म का बिजनेस निराश कर गया है। बता दें कि डिस्ट्रिब्यूटर को 40-50% तक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है क्योंकि इस फिल्म की रोज की कमाई सिर्फ 3-5 करोड़ रुपए रह गई है जबकि इसे रिलीज हुए अभी 10 दिन भी नहीं हो रहे।
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के ये भी हैं कारण
फिल्म 'The Raja Saab' के कमजोर स्क्रिप्ट, फ्लॉप वर्ड-ऑफ-माउथ और दर्शकों के बीच घटते रुचि को बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने का प्रमुख वजह बताया जा रहा है। फिल्म निर्देशक मारुति ने फिल्म के बेकार प्रदर्शन पर दर्शकों के मूड को जिम्मेदार बताया, लेकिन कई आलोचक और फैंस का कहना है कि फिल्म में टारगेट ऑडियंस कंटेंट की कमी ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने की असली वजह है। फिल्म 'The Raja Saab' के कमजोर बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस के बीच, रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर अभी भी सिनेमाघरों में धूम मचा रही है।









