'भाबीजी घर पर हैं' शो पर लग रहे आरोप को लेकर अब शो के एक्टर ने पलटवार किया है। एक्टर रोहिताश्व गौर ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि हमारा शो कई सालों ने आप सभी के लिए मनोरंजन का साधन बना। शो के सभी एक्टर आपके मनोरंजन के लिए दिन-रात जी तोड़ मेहनत करते आए हैं। लेकिन हमारे शो के कंटेट को लेकर समय-समय पर विवाद भी होता आ रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि शो में डबल मीनिंग और अश्लील जोक्स का इस्तेमाल हो रहा है। जिसे हर उम्र के लोग एक साथ बैठकर आराम से नहीं देख सकते हैं।

 

'शो का मकसद सिर्फ और सिर्फ हंसाना'

 

बता दें एक्टर रोहिताश्व गौर इस शो में तिवारी जी का किरदार निभा रहे हैं। आगे रोहिताश्व गौर ने कहा कि हमारे शो की शुरुआत एडल्ट कॉमेडी की शैली में हुई थी। इस शो का मकसद सिर्फ और सिर्फ लोगों को हंसाना है। इसके लिए शो में कुछ ऐसे तरीके अपनाए जाते हैं जो आज के युवा सोच और मनोरंजन की मांग हो। हमारा कंटेट भी इसी पर आधारित है। हालांकि पूरी टीम ने आलोचनाओं को ध्यान में रखते हुए ये टिप्पणी की है कि कंटेंट में से अश्लील जोक्स को कम किया जाए और संतुलन बनाया जाए।


रोहिताश्व ने ये भी कहा कि शो की लोकप्रियता का एक बड़ा कारण है इस शो की दमदार ह्यूमर और मजेदार किरदार का, जो लोग लंबे समय से पसंद करते आ रहे हैं। इस शो में हर एक्टर की अपनी अलग-अलग पहचान बन गई है। हमारे शो का मकसद सिर्फ और सिर्फ मनोरंजन है न कि अश्लीलता को बढ़ावा देना। दर्शकों और आलोचकों की बातों पर उन्होंने कहा कि मनोरंजन की दुनिया में बदलाव आते रहते हैं और बदलाव जरूरी भी हैं। वर्तमान दर्शक-समूह के हिसाब से कंटेंट में कुछ बदलाव करना पड़ता है। शो के मेकर्स और कलाकार हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बेहतर संतुलन बनाए रखने की कोशिश में लगे रहते हैं।