बॉलीवुड की बड़ी स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर' दिसंबर के पहले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई और अब तक हर रोज करोड़ों की कमाई कर रही है। इसकी बॉक्स ऑफिस सफलता देखने के बाद बहुत जल्द ये OTT प्लेटफॉर्म पर भी आएगी। जिसे लेकर फैंस एक्साइटेड हैं। बड़ी संख्या में लोग इंतजार कर रहे हैं कि कब धुरंधर OTT पर आएगी और कब हम इस हाई-वोल्टेज थ्रिलर फिल्म को घर पर बैठे-बैठे देख पाएंगे। तो आपको बता दें कि आपका ये इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है।
फिल्म 'धुरंधर' OTT पर इस दिन रिलीज होगी
बॉक्स ऑफिस पर 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' बहुत जल्द OTT प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के डिजिटल राइट्स एक बड़े OTT प्लेटफॉर्म ने खरीद लिए हैं। धुरंधर के बहुत जल्द Netflix पर स्ट्रीम होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म 30 जनवरी 2026 के आसपास Netflix पर स्ट्रीम हो सकती है, हालांकि अभी तक मेकर्स या प्लेटफॉर्म की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
'धुरंधर' फिल्म के बारे में जानिए
फिल्म 'धुरंधर' एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर है जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन भी शामिल हैं। अपनी ग्राउंडब्रेकिन्ग स्टोरी, अच्छे डायलॉग्स, गाने, शानदार एक्शन सीन की वजह से ये लोगों द्वारा पसंद की जा रही है। फिल्म में रणवीर सिंह भारत के एक गुप्त एजेंट के रूप में दिखते हैं जो खतरनाक मिशन पर पाकिस्तान में हैं और एक बड़े आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश में लगे हैं।
कैसे देखें OTT पर फिल्म 'धुरंधर'
फिल्म 'धुरंधर' OTT पर देखना चाहते हैं तो आपको Netflix का एक्टिव सब्सक्रिप्शन प्लान लेना होगा। 30 जनवरी को रिलीज होते ही आप Netflix या वेबसाइट पर जाकर फिल्म सर्च कर सकते हैं और घर बैठे इस थ्रिलर फिल्म को एन्जॉय कर सकते हैं।









