फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल कुल 29 सालों बाद आ रहा है। फिल्म 'बॉर्डर' में मल्टीस्टार फिल्म में सनी देओल, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी जैसे अहम रोल दिखे थे। इस बार 'बॉर्डर 2' में पुराने कास्ट में से सनी देओल को लिया गया है। वहीं अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी और सुनील शेट्टी का कैमियो रोल है। लेकिन 'बॉर्डर 2' के सीक्वल में 2 पसंदीदा किरदार नजर नहीं आएंगे। पुनीत इस्सर और कुलभूषण खरबंदा 'बॉर्डर 2' में नजर नहीं आएंगे। बता दें बॉर ड्रामा में दोनों ने धमाकेदार परफॉर्मेंस से लोगों को बहुत इमोशनल कर दिया था। 'बॉर्डर 2' देखने पर फैंस को यकीनन दोनों की कमी खलेगी।
लोगों के पसंदीदा हैं दोनों किरदार
बता दें, बीआर चोपड़ा की महाभारत में पुनीत इस्सर ने दुर्योधन का रोल प्ले किया था। वे कई टीवी शो और फिल्मों में अपनी अदाकारी से जलवा बिखेरते रहे हैं। 'बॉर्डर' फिल्म में वे सूबेदार रतन सिंह का किरदार निभा चुके हैं। अपनी बुलंद आवाज और मेहनत की बदौलत वे लोगों के दिल में छा गए। फैजी के रोल में पुनीत के शानदार किरदार को आज भी याद किया जाता है। 29 साल बाद 'बॉर्डर 2' की रिलीज में उनकी कमी खलेगी।
वहीं कुलभूषण सालों ने एक्टिंग में सक्रीय हैं। वो चाहे 'शान' फिल्म में शाकाल का आइकॉनिक रोल हो या फिल्म 'घायल' में पुलिस अफसर का रोल हो। अपने हर रोल से उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बनाई है। फिल्म 'बॉर्डर' में उनके किरदार की मासूमियत ने लोगों का दिल जीता था। कुलभूषण ने 'बॉर्डर' में हवलदार भगीराम का किरदार निभाया था।
बता दें, बॉर्डर-2 फिल्म इसी महीने यानी 23 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के डायरेक्टर अनुराग सिंह हैं। इस फिल्म में वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, सोनम बावजा, मेधा राणा, आन्या सिंह की एंट्री हुई है। फिल्म गदर-2 की बॉक्स ऑफिस सक्सेस के बाद ये सनी देओल का बड़ा बजट है। अब देखना ये है कि मूवी बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है।









