आदित्य धर की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। 5 दिसंबर को रिलीज़ हुई इस फिल्म को आए हुए 1 महीने से अधिक का समय बीत चुका है। ये एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है जो लोगों द्वारा खूब पसंद की जा रही है। इस फिल्म ने न केवल पुष्पा 2 बल्कि छावा और सैयारा का भी रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।
धुरंधर का जलवा हो रहा खत्म
लेकिन अब धीरे धीरे धुरंधर की चमक लगता है फीकी पड़ने लग गई है। दरअसल, the Raja Saab के आने के बाद से ऐसा दिखता है कि रणबीर सिंह और अक्षय खन्ना के एक्शन से भरपूर इस फिल्म का मैथेमेटिक्स एकदम बदल सा गया है। बता दें कि फिल्म धुरंधर ने पूरा 35 दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था, इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर इसके गाने पर खूब रीमिक्स भी बनाए गए।
धुरंधर ने 35 दिनों में इतने करोड़ की कमाई की
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर इस साल की हाईएस्ट ग्रौसिंग मूवी है। लेकिन फिल्म the Raja Saab की एंट्री के बाद लोगों के सर से इसका खुमार कम होता नजर आने लगा है। सैकनलिक डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे में महज 3.5 करोड़ कमाए हैं। ये अब तक का सिंगल डे में धुरंधर का सबसे कम कलेक्शन है।
वर्ल्डवाइड धुरंधर का इतना रहा प्रॉफिट
फिल्म धुरंधर ने वर्ल्डवाइड अब तक 1264.99 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं इंडिया में इस फिल्म ने 800 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। फिल्म के लिए सबसे बड़ी बात ये है कि अब तक फिल्म का वन डे इनकम लाख में नहीं आया।
बता दें, फिल्म धुरंधर में मुख्य किरदार के रूप में सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह शामिल है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के साथ ही साथ सोशल मीडिया पर भी उतना ही ट्रेंड कर रहा है। इसके गाने इतने जानदार है कि लोगों की जुबां पर छाए हैं।









