महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार की मौत के बाद शोक की लहर छाई हुई है। आज सुबह यानी 28 जनवरी 2026 को उनका विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। इस विमान में 5 लोग सवार थे। विमान हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है जिसमें अजीत पवार का नाम भी शामिल है। इस हादसे में अजीत पवार समेत मुंबई PSO HC वीदीप जाधव की मौत हुई है, साथ ही साथ दोनों पायलट सुमित कपूर और शांभवी पाठक की भी मौत हुई। इसके अलावा पिंकी माली- फ्लाइट अटेंडेंट ने भी प्लेन क्रैश के दौरान अपनी जान गवाई है। बतादें कि 7 महीने पहले भी एयर इंडिया विमान क्रैश हुई थी जिसमें गुजरात के पूर्व CM विजय रूपानी का निधन हो गया था और अब अजीत पवार की प्लेन क्रैश में जान चली गए। ये हादसा महाराष्ट्र के बारामती में हुआ। महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार चुनावी रैली में शामिल होने बारामती जा रहे थे। जिस दौरान ये हादसा हो गया। बारामती विमान हादसे में प्लेन क्रैश मामले में AAIB जांच करेगी। AAIB की टीम सभी एंगल से मामले की जांच करेगी।
महाराष्ट्र के सबसे ज्यादा बार डिप्टी CM बनने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र की राजनीति में अजीत पवार का महत्वपूर्ण स्थान रहा। उनके निधन के बाद महाराष्ट्र में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के दौरान नियंत्रण खोने के कारण विमान हादसा हुआ। बता दें, उनकी लोकप्रियता सिर्फ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के पद पर कई बार रहने के कारण ही नहीं थी बल्कि राजनीतिक कौशल, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में गहरी जुड़ाव के कारण भी उनकी लोकप्रियता थी। वे महाराष्ट्र के ऐसे नेताथा जिनका नाम महाराष्ट्र के सबसे ज्यादा बार डिप्टी सीएम बनने के रिकॉर्ड के तौर पर जुड़ा रहेगा।
दिग्गज नेता अजित पवार का जन्म 22 जुलाई, 1959 में महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के देवलाली प्रवर गांव में हुआ। वे राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी यानी NCP के बड़े नेताऔर शरद पवार के भतीजे थे। उनका राजनीतिक सफर छोटेस्तर से शुरू हुआ। उन्होंने 1982 में सबसे पहली बार चीनी सहकारी संस्था के चुनाव में भाग लिया। इस चुनाव में जीत के बाद उन्हें राजनीति में जगह मिली। यहां अजित पवार ने लंबे समय तक काम किया। अजित पवार ने राजनीतिक करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण पद संभाले। अजित पवार 1991 में बारामती से लोकसभा चुनाव के लिए चुने गए और बाद में विधानसभा में प्रवेश किया। अजित पवार ने अपने करियर में कृषि और बिजली राज्य मंत्री के रूप में भी काम किया। वे लगातार बारामती निर्वाचन क्षेत्र से कई बार विधायक चुने गए। ये बताता है कि वे लोगों के बीच बेहद पसंद किए जाते थे। जहां से वे 1995, 1999, 2004, 2009 और 2014 के चुनावों में जीत दर्ज कर चुके हैं।
अजित पवार ने महाराष्ट्र के कई विभागों में काम किया है। उन्होंने वित्त, योजना और ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण विभागों में भी काम किया और इस दौरान उन्होंने बजट जैसे अहम विषयों पर अपनी पकड़ दिखाई। सबसे ज्यादा उनके नाम जो रिकॉर्ड बना वो है महाराष्ट्र के सबसे ज्यादा यानी 6 बार डिप्टी सीएम बनने का रिकॉर्ड जो किसी भी अन्य नेता की तुलना में सबसे अधिक है।
महाराष्ट्र डिप्टी CM स्व. अजित पवार का 6 बार का कार्यकाल
10 नवंबर 2010-25 सितंबर 2012
25 अक्टूबर 2012-26 सितंबर 2014
23 नवंबर 2019-26 नवंबर 2019
30 दिसंबर 2019-29 जून 2022
2 जुलाई 2023-वर्तमान (दिसंबर 2024 तक)
दिसंबर 2024 से वे देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे सरकार में 8वें उपमुख्यमंत्री बने

Image Credit: Canva
अजित पवार का राजनीतिक सफर आसान नहीं रहा। कभी वे अपने चाचा यानी शरद पवार के नेतृत्व वाले NCP के मुख्य धारा में रहे तो कभी यानी 2023 में उन्होंने पार्टी से अलग होकर भाजपा-शिवसेना गठबंधन में शामिल होने का फैसला लिया। इस तरह उन्होंने समय-समय पर राजनीति में नया दाव खेला। उनके फैसलेने न केवल राजनीतिक समीकरण बदले बल्कि समर्थकों और विरोधियों के बीच भी राजनीतिक बहस को बल दिया।
निजी जिंदगी में अजीत पवार थे बेहद सरल
अजित पवार अपनी निजी जिंदगी में बेहद की सरल इंसान थे। अजित पवार की पत्नी का नाम सुनेत्रा पवार है। दोनों के 2 बेटे हैं। बारामती के ग्रामीण इलाकों में उनके चाहने वाले उन्हें 'दादा' कहकर बुलाते थे। वेअकसर लोगों से एक अलग तरह का जुड़ाव महसूस करते थे और लोग भी उनपर भर-भरकर प्यार लुटाते थे। आज सुबह-सुबह उनकी मौत बारामती में ही विमान हादसे में हो गई जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। दु्र्घटना में उनके साथ 4 अन्य लोगों की भी जान गई है।
अजित पवार राजनीतिक दुनिया में एक ऐसा नाम है जिसने एक सहकारी नेता ने राज्य की राजनीति में इतिहास रचा। अजित पवार की राजनीतिक यात्रा बताती है कि कैसे एक सहकारी नेता ने राज्य की राजनीति में प्रमुख स्थान हासिल किया। 6 बार डिप्टी सीएम बनना सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि ये उनके लंबे कार्यकाल, रणनीतिक कौशल और जमीनी संपर्क की पहचान है। इनके निधन से महाराष्ट्र की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान हमेशा-हमेशा के लिए विरान हो गया है।
आपको बता दें ये विमान हादसा आज सुबह 8:45 बजे बारामती में लैंडिंग के दौरान हुआ। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया और कहा कि अजित पवार जनता के नेता थे। उनका जीवन जनता के लिए समर्पित था। PM मोदी ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। साथ ही साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अजित पवार के निधन पर दुख जताया है।









