स्टॉक मार्केट में नए हैं और शेयर का चार्ट पढ़ना सीखना चाहते हैं? बस फॉलो करें ये स्टेप - बेहद आसान तरीका

शुरु में शेयर का चार्ट देखने में आपको काफी उलझन होगी लेकिन आपको घबराना नहीं है। आज हम आपको इस आर्टिकल में काफी आसान तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आपको किसी शेयर का चार्ट स्टडी करने में आसानी होगी। चलिए डिटेल में जानते हैं।

स्टॉक मार्केट में नए हैं और शेयर का चार्ट पढ़ना सीखना चाहते हैं? बस फॉलो करें ये स्टेप - बेहद आसान तरीका

Image Credit: Canva

How to read a stock chart: अगर आप भी शेयर बाजार में दिलचस्पी रखते हैं और ट्रेडिंग की ओर कदम बढ़ाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको सबसे पहले किसी शेयर का चार्ट देखना या चार्ट स्टडी करना आना चाहिए। 

 

शुरु में शेयर का चार्ट देखने में आपको काफी उलझन होगी लेकिन आपको घबराना नहीं है। आज हम आपको इस आर्टिकल में काफी आसान तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आपको किसी शेयर का चार्ट स्टडी करने में आसानी होगी। चलिए डिटेल में जानते हैं। 

 

क्या होता है शेयर चार्ट?

 

स्टॉक चार्ट एक ग्राफ होता है जो दिखाता है कि किसी स्टॉक की कीमत समय के साथ कैसे बदलती है। यह निवेशकों को रुझान देखने में मदद करता है चाहे कीमत बढ़ रही हो, घट रही हो या स्थिर बनी हुई हो।

 

जैसे मौसम की रिपोर्ट समय के साथ तापमान दिखाती है, वैसे ही स्टॉक चार्ट किसी कंपनी के स्टॉक की कीमत में बदलाव दिखाता है।

टाइम फ्रेम - सबसे पहले इस बात पर दें ध्यान

जब आप किसी स्टॉक का चार्ट देखते हैं, तो सबसे पहले ध्यान टाइम फ्रेम पर दें। जैसे की आप शेयर का परफॉर्मेंस आज का देखना चाहते है, या एक साल का या कई सालों का देखना चाहते हैं। 

 

आप चाहें तो 1 दिन, 5 दिन, 1 महीने, 6 महीने का भी चार्ट देख सकते हैं। 

प्राइस मूवमेंट: ऊपर और नीचे की लाइन

चार्ट का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा वह लाइन हैं जो प्राइस में उतार-चढ़ाव दर्शाती हैं। यदि लाइन ऊपर जा रही है, तो शेयर की कीमत बढ़ रही है। और यदि लाइन नीचे जा रही है, तो शेयर की कीमत गिर रही है।

 

आपको चार्ट के बाईं या दाईं ओर नंबर्स भी दिखाई देंगी। ये नंबर्स स्टॉक की कीमतें होती हैं। उदाहरण के लिए: अगर किसी स्टॉक की कीमत एक महीने में ₹500 से ₹550 हो गई, तो लाइन ऊपर की ओर झुकी हुई होगी।

चार्ट के प्रकार: लाइन, बार और कैंडलस्टिक

 

स्टॉक चार्ट कई प्रकार के होते हैं। इनमें  लाइन, बार और कैंडलस्टिक पैटर्न होते हैं। 

 

  • लाइन चार्ट काफी आसान होता है। यह समय के साथ स्टॉक के केवल क्लोजिंग प्राइस को दिखाता है। यह शुरुआती लोगों के लिए अच्छा होता है।
  • बार चार्ट हर दिन का ओपनिंग प्राइस, क्लोजिंग प्राइस, डे हाई और डे लो दिखाता है। यह चार्ट उन लोगों के लिए अच्छा जो अधिक जानकारी चाहते हैं।
  • कैंडलस्टिक चार्ट ट्रेडर्स के बीच काफी पॉपुलर है। हर कैंडल एक दिन या एक घंटे (समय सीमा के आधार पर) के लिए प्राइस मूवमेंट को दर्शाती है।

 

ग्रीन कैंडल का मतलब कीमत बढ़ी और रेड कैंडल का मतलब कीमत गिरी है। हर कैंडल का ऊपरी और निचला भाग उस समय की हाई और लो कीमतें दर्शाता है।

 

ट्रेंड लाइन्स: क्या शेयर ऊपर जा रहा है या नीचे?

ट्रेंड वह दिशा है जिसमें शेयर आगे बढ़ रहा है। अगर शेयर हाईयर हाई और हाईयर लो बना रहा है, तो वह अपट्रेंड में है। लेकिन अगर वो लोअर हाई और लोअर लो बना रहा है तो वह डाउनट्रेंड में है।

 

ट्रेंड को देखने से आपको यह समझने में मदद मिलती है कि क्या मुझे अभी खरीदना चाहिए?, क्या शेयर बढ़ रहा है? और क्या यह जोखिम भरा है?

वॉल्यूम: स्टॉक का कितना कारोबार हो रहा है

स्टॉक चार्ट में प्राइस के नीचे जो खड़ी लाइनों (vertical bars) का ग्राफ दिखता है, उसे वॉल्यूम (Volume) कहते हैं। 

 

वॉल्यूम से यह पता चलता है कि किसी खास दिन में उस स्टॉक के कितने शेयर खरीदे और बेचे गए। अगर वॉल्यूम ज्यादा है, तो इसका मतलब है कि उस स्टॉक में ज्यादा लोगों की दिलचस्पी है और ट्रेडिंग ज्यादा हो रही है। 

 

वहीं, अगर वॉल्यूम कम है, तो समझिए कि उस दिन कम लोग उस स्टॉक को खरीद या बेच रहे हैं। वॉल्यूम देखकर यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि किसी स्टॉक में बाजार की भागीदारी कितनी है।

सपोर्ट और रजिस्टेंस

इसे समझने के लिए आप अपने मन में सपोर्ट को फ्लोर और रजिस्टेंस को अपने घर की छत समझें। सपोर्ट वो प्राइस लेवल होता है जहां से कोई स्टॉक आमतौर पर नीचे नहीं गिरता है और रजिस्टेंस वह प्राइस लेवल होता है जहां से कोई स्टॉक आमतौर पर ऊपर नहीं जाता है।

52-Week High और Low

अधिकांश स्टॉक चार्ट 52-Week High और Low दिखाते हैं। ये पिछले 1 साल में स्टॉक का उच्चतम प्राइस और निम्नतम प्राइस होता है। इससे आपको यह समझने में मदद मिलती है कि वर्तमान प्राइस अपने उच्चतम या निम्नतम प्राइस से कितनी दूर है।

प्रैक्टिस करते रहें

शेयर चार्ट पढ़ना एक दिन में सीखने वाली चीज नहीं है। लेकिन डेली प्रैक्टिस से आप उन्हें आसानी से समझने लगेंगे। आप इन वेबसाइटों पर चार्ट पढ़ने का प्रैक्टिस कर सकते हैं: NSE, Trading View, Yahoo Finance, Groww,  Zerodha या Upstox