Google पर ये 4 चीजें सर्च की तो हो सकती है बड़ी मुसीबत, एक गलती में घर पहुंच सकती है पुलिस

खासकर Google पर हम क्या सर्च करते हैं, इसका पूरा रिकॉर्ड बनता है। कई बार लोग बिना सोचे-समझे ऐसे टॉपिक सर्च कर देते हैं जो कानून की नजर में गंभीर अपराध माने जाते हैं।

Google पर ये 4 चीजें सर्च की तो हो सकती है बड़ी मुसीबत, एक गलती में घर पहुंच सकती है पुलिस

Google पर ये 4 चीजें सर्च की तो हो सकती है बड़ी मुसीबत, एक गलती में घर पहुंच सकती है पुलिस / canva

इंटरनेट ने हमारी जिंदगी को आसान जरूर बनाया है। लेकिन इसके साथ खतरे भी उतने ही बढ़ गए हैं। खासकर Google पर हम क्या सर्च करते हैं, इसका पूरा रिकॉर्ड बनता है। कई बार लोग बिना सोचे-समझे ऐसे टॉपिक सर्च कर देते हैं जो कानून की नजर में गंभीर अपराध माने जाते हैं। एक गलत सर्च आपकी लोकेशन पुलिस तक पहुंचा सकता है और कुछ मामलों में तो बेल मिलना भी मुश्किल हो जाता है।

 

Google आपके हर सर्च की डिजिटल ट्रेस रखता है। अगर कोई व्यक्ति कानून-विरोधी, संदिग्ध या खतरनाक विषय खोजता है, तो Google कई बार यह जानकारी लॉ-एन्फोर्समेंट एजेंसियों के साथ शेयर करता है। भारत में साइबर क्राइम के नियम काफी सख्त हो चुके हैं। इसलिए ऐसे सर्च से बचना बेहद जरूरी है।

 

सबसे पहले बात करते हैं अवैध हथियार, गन या विस्फोटक बनाने की जानकारी सर्च करने की। ऐसा कंटेंट सर्च होते ही इसे संभावित आतंकी गतिविधि की तरह देखा जाता है। पुलिस तुरंत आपकी लोकेशन ट्रैक कर सकती है और यह मामला IPC और UAPA जैसे कड़े कानूनों के तहत आता है।

 

इसी तरह डार्क वेब, ड्रग्स या किसी भी अवैध चीज की खरीद से जुड़े सर्च भी गंभीर अपराध हैं। "ड्रग्स कहां मिलती हैं" जैसी क्वेरी साइबर सेल को तुरंत अलर्ट कर देती है। कई मामलों में आरोपी को बेल भी नहीं मिलती।

 

चाइल्ड पोर्नोग्राफी दुनिया के हर देश में सबसे बड़ा अपराध माना जाता है। नाबालिगों से जुड़े किसी भी अवैध कंटेंट को सर्च करना, डाउनलोड करना या शेयर करना POSCO जैसे कड़े कानूनों के तहत आता है। इसमें गिरफ्तारी लगभग तय होती है।

 

इसके अलावा "किसी का WhatsApp हैक कैसे करें" या "लड़की की लोकेशन कैसे ट्रैक करें" जैसे सर्च भी IT Act 66C और 66D के तहत अपराध हैं। पुलिस ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई करती है।

 

ऐसे खतरों से बचने का सबसे आसान तरीका यह है कि इंटरनेट का इस्तेमाल हमेशा जिम्मेदारी से करें। कोई भी अवैध, हिंसक, गैरकानूनी या किसी की प्राइवेसी को तोड़ने वाला टॉपिक सर्च न करें। एक गलत सर्च आपकी डिजिटल जिंदगी खराब कर सकता है। Google आपकी सुविधा के लिए है। लेकिन गलत सर्च आपको सीधा कानून की गिरफ्त में ले जा सकता है।